• 04:17 PM- Apr 11, 2026

खुशी कपूर ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार


खुशी कपूर ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार
Image Source By : Janjeevan

 

बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुईं बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, जो कि बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने 'द आर्चीज़' में अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के साथ अभिनय किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। अब खुशी कपूर ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है।

खुशी कपूर को हाल ही में अपनी लाल रंग की मर्सिडीज-बेंज जी 400डी कार के साथ देखा गया। इस कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। खुशी की छोटी बहन जान्हवी कपूर और उनके फैंस खुशी को इस नई खरीदारी के लिए बधाई दे रहे हैं। खुशी की नई कार में पारंपरिक सीढ़ी फ्रेम और विशेष जी-मोड ऑफ-रोड ड्राइविंग सेटअप शामिल है। इसमें एक नया जी 400डी एडवेंचर एडिशन है, जो खासतौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार में स्लाइडिंग सनरूफ, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, और 64 कलर लाइटिंग जैसे खास फीचर्स भी शामिल हैं। मर्सिडीज-बेंज भारत की सबसे पुरानी लग्जरी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है।