केंद्रीय वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की
Aug 19, 2024 | by Janjeevan
नई दिल्ली, 19 अगस्त । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की समीक्षा बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता निर्मला सीतारमण ने की, जिसमें पीएसबी प्रमुखों के साथ वित्त मंत्रालय के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
वित्त मंत्रालय द्वारा एक्स पोस्ट पर जारी एक बयान के अनुसार, इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैंकिंग क्षेत्र के विभिन्न प्रदर्शन मापदंडों की समीक्षा की।
बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ-साथ वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव डॉ. विवेक जोशी, नए सचिव एम. नागराजू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

