• 04:19 PM- Apr 11, 2026

कमला हैरिस पर बढ़ता जा रहा डेमोक्रेट का भरोसा, सर्वेक्षण में कई मुद्दों पर ट्रंप से आगे


कमला हैरिस पर बढ़ता जा रहा डेमोक्रेट का भरोसा, सर्वेक्षण में कई मुद्दों पर ट्रंप से आगे
Image Source By : Janjeevan

वाशिंगटन, 16 अगस्त । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जगह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के डेमोक्रेटिक प्रत्याशी बनने से पार्टी में उत्साह बढ़ गया है। जैसे-जैसे डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन करीब आ रहा है, हैरिस की क्षमता पर पार्टी का विश्वास बढ़ता जा रहा है।

हाल ही के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर हैरिस की क्षमताओं पर राष्ट्रपति बाइडन की तुलना में थोड़ा अधिक भरोसा है। सर्वेक्षण में 85 प्रतिशत डेमोक्रेट ने हैरिस पर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भरोसा जताया, जबकि लगभग 75 प्रतिशत ने यही भरोसा बाइडन के प्रति भी व्यक्त किया है।

दूसरी ओर, रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को उत्तरी कैरोलिना में एक रैली के दौरान अपने अभियान को बड़े आर्थिक संबोधन के रूप में पेश करने के प्रयास किए, लेकिन उनकी हैरिस के खिलाफ शिकायतों ने डेमोक्रेट को जवाब देने की क्षमता को कमजोर कर दिया।