नई दिल्ली, 21 अगस्त । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने बुधवार को कोलकाता की घटना के विरोध में जंतर मंतर पर ओपीडी सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। आरडीए ने यह कदम आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में हुई घटना के खिलाफ देशभर में चल रहे डॉक्टर्स की हड़ताल के समर्थन में उठाया है।
बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में, आरडीए ने आरजी कर मामले में आए फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आरजी कर मामले में एकजुटता दिखाने और रोगी देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए वे सुबह 11:00 बजे से जंतर मंतर पर ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे।

