• 04:16 PM- Apr 11, 2026

अश्विन महाराज लेकर आये हैं नया भक्ति गीत 'हरे राम हरे कृष्णा'


अश्विन महाराज लेकर आये हैं नया भक्ति गीत 'हरे राम हरे कृष्णा'
Image Source By : Janjeevan

प्रोड्यूसर अश्विन महाराज ने जब भी म्यूजिक के साथ कुछ नया किया है, वे सफल रहे हैं। सावन के महीने में, वे भक्तों को मंत्रमुग्ध करने के लिए एक भक्ति गीत लेकर आए हैं—"हरे राम हरे कृष्णा"। इस भक्ति गीत को सुनकर सभी कृष्ण भक्त भक्ति की लहर में बह जाएंगे।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षय सेठी के साथ मेहर मोहंती भी नजर आ रही हैं। अंशित श्रीवास्तव ने अपनी आवाज से इस गाने को सजाया है, जबकि इसके बोल और संगीत सतीश त्रिपाठी ने तैयार किए हैं। अश्विन महाराज द्वारा प्रोड्यूस किया गया यह भक्ति गीत दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसे यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।