• 04:17 PM- Apr 11, 2026

अयोध्या में पूरा हुआ राम मंदिर निर्माण का काम, कलश और ध्वज भी स्थापित


अयोध्या में पूरा हुआ राम मंदिर निर्माण का काम, कलश और ध्वज भी स्थापित
Image Source By : Jansatta

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मभूमि मंदिर निर्माण काम पूरा हो गया है। इसको लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसको लेकर कहा कि मंदिर में सभी मूर्तियों की स्थापना कर दी गई है। मंदिर में ध्वजदंड से लेकर कलश भी स्थापित किए जा चुके हैं। इसको लेकर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर अहम जानकारी भी शेयर की है।

दरअसल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा कि सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। ट्रस्ट ने कहा कि मुख्य मंदिर, परकोटा के छह मंदिर भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा तथा शेषावतार मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं और इन पर ध्वजदण्ड एवं कलश स्थापित हो चुके हैं।'

मंदिर ट्रस्ट के पोस्ट में कहा गया कि सप्त मण्डप अर्थात् महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, शबरी एवं ऋषि पत्नी अहल्या मंदिरों का भी निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसमें कहा गया है कि सन्त तुलसीदास मंदिर भी पूर्ण हो चुका है तथा जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं।

 

जनता से जुड़ा सारा काम पूरा

 

ट्रस्ट ने कहा कि जिन कार्यों का सीधा सम्बन्ध दर्शनार्थियों की सुविधा या व्यवस्था से है, वे सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। मानचित्र के अनुसार सड़कें एवं फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने का कार्य निर्धारित कंपनी द्वारा तथा भूमि सौन्दर्य, हरियाली और ‘लैंड स्केपिंग’ कार्य सहित 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है।