देहरादून, 02 अगस्त केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर प्रदेश के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "आपदा के इस कठिन समय में शीर्ष नेतृत्व का इस तरह से मजबूती से खड़ा होना हम सभी के लिए संबल प्रदान करता है।"

