'सऊदी अरब को परमाणु बम बनाने में मदद कर रहा अमेरिका', न्यूक्लियर डील के डॉक्यूमेंट से बड़ा खुलासा
Feb 19, 2026 | by Janjeevan
Saudi Arabia Nuclear Bomb US Deal,'सऊदी अरब को परमाणु बम बनाने में मदद कर रहा अमेरिका', न्यूक्लियर डील के डॉक्यूमेंट से बड़ा खुलासा - us allegedly helping saudi arabia to get nuclear bomb according to congressional documents - America News - Navbharat Times
Us Allegedly Helping Saudi Arabia To Get Nuclear Bomb According To Congressional Documents
'सऊदी अरब को परमाणु बम बनाने में मदद कर रहा अमेरिका', न्यूक्लियर डील के डॉक्यूमेंट से बड़ा खुलासा
सऊदी अरब की परमाणु महत्वाकांक्षा नई नहीं है। सऊदी ने कई मौकों पर इस बारे में बात की है। नई रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील सऊदी को परमाणु हथियार बनाने में मदद कर सकती है।
: सऊदी अरब का परमाणु हासिल करने का सपना कथित तौर पर सच हो सकता है। अमेरिका के साथ अपनी प्रस्तावित न्यूक्लियर डील के तहत सऊदी अरब यूरेनियम बढ़ाने की कैपेबिलिटी हासिल कर सकता है। इससे वह परमाणु हथियार बनाने के करीब पहुंच जाएगा। एसोसिएटेड प्रेस ने अमेरिकी कांग्रेस के डॉक्युमेंट के आधार पर यह खुलासा किया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब अमेरिका परमाणु कार्यक्रम का हवाला देते हुए ईरान पर हमले की धमकी दे रहा है।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की ओर से परमाणु बम को लेकर कई मौकों पर बयान दिए गए हैं। मोहम्मद बिन सलमान कह चुके हैं कि सऊदी न्यूक्लियर वेपन हासिल नहीं करना चाहता लेकिन ईरान ने बम बनाया तो उनका देश भी इस पर बढ़ेगा। सऊदी ने बीते साल परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान के साथ नाटो जैसा सुरक्षा समझौता भी किया है।
एपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित डील के तहत सऊदी अरब को सेंट्रीफ्यूज मिलेंगे। सेंट्रीफ्यूज से न्यूक्लियर वेपन के करीब जाने का रास्ता खुलता है। आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन में डायरेक्टर केल्सी डेवनपोर्ट कहते हैं कि न्यूक्लियर कोऑपरेशन नॉनप्रोलिफरेशन नॉर्म्स को बनाए रखने में अच्छा हो सकता है लेकिन असल चीजें डिटेल में हैं।
डेवनपोर्ट ने कहा, 'कांग्रेस के डॉक्यूमेंट से साफ है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सऊदी अरब के साथ प्रस्तावित न्यूक्लियर कोऑपरेशन एग्रीमेंट से पैदा होने वाले प्रोलिफरेशन रिस्क बढ़ाता है। ऐसा लगता है कि इस एग्रीमेंट से परमाणु हथियार के करीब जाने की जो मिसाल बन सकती है, उस पर ठीक से विचार नहीं किया है। अमेरिका को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।'
डेवनपोर्ट कहते हैं कि द्विपक्षीय सेफगार्ड एग्रीमेंट
-एनरिचमेंट टेक्नोलॉजी या क्षमता हासिल करने का रास्ता खोल देगा। इसमें शायद वह अमेरिका से भी मदद ले सकेगा। पाबंदियों और लिमिट के बावजूद ऐसा लगता है कि सऊदी अरब के पास किसी तरह के यूरेनियम एनरिचमेंट के बारे में जानकारी तक पहुंच का रास्ता होगा।
के साथ डील अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी हितों को बढ़ाएगी। साथ ही यह अमेरिकी इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की गई इनएक्शन और इनडिसीजन की फेल पॉलिसीज को तोड़ेगी। इसमें आगे कहा गया है कि वॉशिंगटन अलग-अलग देशों के साथ ऐसी 20 डील करना चाहता है।
डॉक्यूमेंट के मुताबिक, अमेरिका-सऊदी डील की निगरानी इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) करेगी, जो यूनाइटेड नेशंस की न्यूक्लियर वॉचडॉग है। इसमें संभावित न्यूक्लियर सहयोग के सबसे ज्यादा प्रसार-संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी शामिल है। इसका मतलब है
एनरिचमेंट, फ्यूल फैब्रिकेशन और रीप्रोसेसिंग पर नजर रहेगी।
रिजवान, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका करीब 10 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) कवर कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है।
की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
'शहबाज शरीफ खड़े हो जाएं', सर्कस के रिंगमास्टर की तरह पाकिस्तान को नचा रहे डोनाल्ड ट्रंप, देश का शर्म खत्म?
'ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता': ट्रंप ने हमले के लिए दिया 10 दिन का अल्टीमेटम, बोले- जल्द होगा फैसला
ट्रंप का बड़ा दावा: 'मैंने रुकवाया था भारत-पाकिस्तान महायुद्ध, पीएम मोदी को फोन कर दी थी 200% टैरिफ की धमकी'
संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा कूटनीतिक यूटर्न, PM मोदी की यात्रा से पहले 100 देशों संग इजरायल की आलोचना की
परमाणु ठिकानों के साथ ईरानी सरकार पर होगा हमला, जल, थल, नभ से बरसेंगे बम, डोनाल्ड ट्रंप को दी गई जानकारी
'डिएगो गार्सिया को मत छोड़ना', यूके-मॉरीशस की चागोस डील से डोनाल्ड ट्रंप नाखुश, स्टार्मर को चेताया
Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

