SA vs WI Live Score: लक्ष्य 177 रन, साउथ अफ्रीका की पारी शुरू, वेस्टइंडीज को शुरुआती विकेटों की तलाश
Feb 26, 2026 | by Janjeevan
SA vs WI Live Score: लक्ष्य 177 रन, साउथ अफ्रीका की पारी शुरू, वेस्टइंडीज को शुरुआती विकेटों की तलाश - sa vs wi cricket match live score t20 globe cup 2026 match 47 south africa vs west indies full scorecard live streaming jio hotstar updates from ahmedabad - Navbharat Times
Sa Vs Wi Cricket Match Live Score T20 Globe Cup 2026 Match 47 South Africa Vs West Indies Full Scorecard Live Streaming Jio Hotstar Updates From Ahmedabad
SA vs WI Live Score: लक्ष्य 177 रन, साउथ अफ्रीका की पारी शुरू, वेस्टइंडीज को शुरुआती विकेटों की तलाश
South Africa vs West Indies Live Score, T20 Globe Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर 8 का बड़ा मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिहाज से यग अहम मुकाबला है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर इस मैच में गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 176 रन टांग दिए। टीम इंडिया की नजरें भी इस मैच पर होंगी। भारत चाहेगा कि साउथ अफ्रीका इस मैच में वेस्टइंडीज को हरा दे, जिससे भारत का सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो जाएगा।
साउथ अफ्रीका की पारी शुरू हो गई है। इस दौरान साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डि कॉक और एडन मार्कराम ओपन कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा है। टीम को जीत के लिए इस मैच में 177 रनों का लक्ष्य दिया गया है।
SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने बोर्ड पर टांगे 176 रन
83 रन पर 7 विकेट खोने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर की शानदार पारियों के दम पर बोर्ड पर 176 रन टांग दिए हैं। शेफर्ड ने नाबाद 52 रन की पारी खेली, वहीं होल्डर के बल्ले से 49 रन निकले। दोनों खिलाड़ियों के बीच 89 रन की शानदार पार्टनरशिप हुई।
SA vs WI Live Score: शेफर्ड और होल्डर ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी
रोमारियो शेफर्ड ने जेसन होल्डर के साथ मिलकर वेस्टइंडीज की वापसी करा दी है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर वेस्टइंडीज को 18 ओवर में 163 तक पहुंचा दिया है। शेफर्ड 41 और होल्डर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का 7वां विकेट गिरा, स्कोर- 86/7
वेस्टइंडीज की टीम का 7वां विकेट भी गिर चुका है। कॉर्बिन बॉश ने मैथ्यू फोर्ड को 11 रन बनाने के बाद आउट कर दिया है। 11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 86 रन पर 7 विकेट है।
SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का छठा विकेट भी गिरा, स्कोर- 71/6
वेस्टइंडीज की टीम का छठा विकेट भी गिर चुका है। लुंगी एनगीडी ने रोवमैन पॉवेल को 11 गेंद पर 9 रन बनाने के बाद आउट कर दिया है। वेस्टइंडीज का स्कोर अब 71 रन पर 6 विकेट है।
SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को 5वां झटका लगा, स्कोर- 60/5
वेस्टइंडीज की टीम को इस मुकाबले में 5वां झटका भी लग चुका है। कॉर्बिन बॉश ने शेरफेन रदरफोर्ड को 12 रन बनाने के बाद आउट कर दिया। 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज की टीम का स्कोर 60 रन पर 5 विकेट है।
SA vs WI Live Score: पावरप्ले में वेस्टइंडीज का बुरा हाल, स्कोर 52-4 (6)
पावरप्ले में वेस्टइंडीज बैकफुट पर आ गई है। उनके 4 विकेट गिर गए हैं। 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 52 रन है। रोवमैन पॉवेल शरफेन रदर्फर्ड क्रमश: 7 और 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
SA vs WI Live Score: लुंगी एनगिडी ने एक ओवर में लिए 2 विकेट, स्कोर 43-4 (4)
लुंगी एनगिडी ने वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग को आउट कर दिया। किंग ने आउट होने से पहले एनगिडी को 2 गेंद में 2 चौके लगाए थे। किंग 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एनगिडी ने ओवर की आखिरी गेंद पर रोस्टन चेज को भी बोल्ड कर दिया। चेज 2 रन बनाकर आउट हो गए।
SA vs WI Live Score: इन फॉर्म हेटमायर भी आउट, स्कोर 31-2 (2.5)
कागिसो रबाडा ने शाई होप को आउट करने के बाद उसी ओवर में इन फॉर्म शिमरोन हेटमायर को भी आउट कर दिया। बता दें कि हेटमायर अच्छी फॉर्म में चल रहे थे। लेकिन वह 2 रन बनाकर आउट हो गए। अब रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी करने आए हैं।
SA vs WI Live Score: तेज शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज को पहला झटका, शाई होप आउट, स्कोर 29-1 (2.2)
वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तेज शुरुआत की थी। उन्होंने 2 ओवर में 29 रन बना लिए थे। हालांकि तीसरे ओवर में आकर कागिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज को शाई होप के रूप में पहला झटका दिया। कप्तान होप 16 रन बनाकर आउट हो गए।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ब्रैंडन किंग और शाई होप पारी का आगाज करने के लिए आए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर केशव महाराज डाल रहे हैं।
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज के ओपनर्स जल्द ही मैदान में नजर आएंगे। दोपहर 3 बजे अहमदाबाद में मैच शुरू होगा।
भारतीय टीम के लिए भी यह अहम मुकाबला होगा। अगर साउथ अफ्रीका इस मैच में वेस्टइंडीज को हरा देती है तो भारत का रास्ता सेमीफाइनल का आसान हो जाएगा। फिर टीम इंडिया को बस अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे।
SA vs WI Live Score: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज पर भारी
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सामना कुल 5 बार हुआ है। इसमें से 4 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। सिर्फ एक बार वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप में 2016 में नागपुर में हराया है।
SA vs WI Live Score: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 26 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से साउथ अफ्रीका ने 12 तो वेस्टइंडीज ने 14 मुकाबले जीते हैं। वेस्टइंडीज का पलड़ा साउथ अफ्रीका पर भारी रहा है।
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकेल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेज, जॉनसन चार्ल्स।
SA vs SA Live Cricket Score, T20 Globe Cup 2026: आज यानी 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 का मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है।
Copyright - 2022 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

