Deen Dayal Upadhyaya Death Anniversary: किसानों को देश की रीढ़ क्यों मानते थे दीनदयाल उपाध्याय? सहकारी खेती पर नेहरू से थे मतभेद
Feb 12, 2026 | by Janjeevan
Deen Dayal Upadhyaya Death Anniversary: दीनदयाल उपाध्याय ने किसानों को केवल अन्न उत्पादक नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक निरंतरता का आधार माना. उनका कहना था, किसान देश की रीढ़ है. जो देश-समाज अन्न उत्पादक का सम्मान और अधिकार नहीं प्रदान करता , वह अपना भविष्य खराब करता है. एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पढ़िए उनके कृषि और किसानों को लेकर विचार.

